पार्क में गया किशोर 6 दिन से लापता
भीलवाड़ा | जवाहरनगर का 15 वर्षीय किशोर 6 दिन पहले शाम के समय पार्क में घूमने जाने की कहकर घर से निकला था। सोमवार को प्रतापनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई हे। पुलिस ने बताया कि सिवान जिले के चनौर हाल जवाहरनगर में रहने वाले अदालत शाह पुत्र हाशिम शाह का 15 वर्षीय बेटा शुकट साई 12 अप्रैल की शाम अपनी भाभी को गार्डन में खेलने की कहकर निकला था। अब तक उसका पता नहीं चला। दुबले-पतले शुकट के ललाट पर चोट का निशान है। वह जींस पेंट व हल्की गुलाबी शर्ट पहने हुए है।