पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलाकारों को दिए परिंडे, आज आरसी व्यास दिगंबर जैन मंदिर में वितरीत किए जाएंगे

कलाकारों को दिए परिंडे, आज आरसी व्यास दिगंबर जैन मंदिर में वितरीत किए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर-पीएफए के अभियान के तहत विजयसिंह पथिक नगर स्थित पीस पार्क में परिंडे बांधकर शपथ लेते कलाकार।

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

दैनिक भास्कर व पीपुल फॉर एनीमल के अभियान के तहत दिन मंगलवार को विजयसिंह पथिक नगर स्थित पीस पार्क में कलाकारों को परिंडे वितरण किए गए।

ख्यात रंगोली कलाकार केजी कदम ने बताया कि जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्यामसुंदर जोशी व रंगकर्मी गोपाल आचार्य ने परिंडों में दाना व पानी डाला तथा परिंडे वितरण किए। इस दौरान पीएफए के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने परिंडों में प्रतिदिन दाना-पानी डालने की शपथ दिलाई। आर्टिस्ट कल्याण जोशी, कैलाश पालिया, हितहरि वैष्णव, अतुल पडिया, राहुल सिंह, अशोक जैन, हर्षवर्धन सिंह, रामेश्वर पारीक, डॉ. राजेंद्र छीपा, कैलाश नंदावत, सुनील डीडवानिया, इंदिरा कदम, शाब्दिक, जयप्रकाश किशनावत, रुपेश, लक्ष्मीलाल सेन, दिनेश सोनी आदि मौजूद रहे। बुधवार को आरसी व्यास कॉलोनी में तरणताल के सामने स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर एडीएम एलआर गुगरवाल परिंडे वितरण करेंगे।

खबरें और भी हैं...