पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर व दो ट्रक जब्त, जुर्माना वसूला

बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर व दो ट्रक जब्त, जुर्माना वसूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध रूप से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर व दो ट्रक को जब्त कर दो लाख 82 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला।खनिज विभाग के एएमई नवीन अजमेरा ने बताया कि सोमवार रात्रि टीम की अोर से कार्यवाही करते हुए प्रतापनगर में अवैध रूप से बजरी ले जाते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर 26 हजार 4 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। मंगरोप क्षेत्र में एक ट्रैक्टर बजरी ले जाते हुए मिला। उसे जब्त कर 26 हजार 400 रुपए जुर्माना वसूला।

बागाैर थाना क्षेत्र के चांदगढ़ में रात को जांच के दौरान दो ट्रक अवैध रूप से बजरी ले जाते हुए पकड़कर दो लाख 28 हजार रुपए जुर्माना वसूला। इस दौरान विभाग के दिनेश बाेहरा, शिवांन ब्रिटो सहित विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...