पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ी

प्रदेश में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेश में 500 एमबीबीएस सीटों का इजाफा हो गया है। केन्द्र सरकार ने बुधवार देर रात 5 नए मेडिकल कॉलेजों को फाइनल अनुमति दे दी है। डूंगरपुर,पाली, चूरू, भीलवाड़ा और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के लिए एलपीओ बुधवार रात जारी कर दिया गया।



सत्र सत्र 18-19 के लिए एमसीआई ने इन्हें स्वीकृति दी है।





केन्द्र सरकार ने सुपर स्पेशलिटीज की छह सीट की भी बढ़ोतरी की है। प्लास्टिक सर्जरी की एमसीएच की दो सीट, कार्डियोलॉजी की डीएम की चार सीट की बढ़ोतरी की गई है। प्लास्टिक सर्जरी में पहले छह सीट थी जो अब 8 और कार्डियोलॉजी में पहले 8 सीट थी, जो 12 हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...