भीलवाड़ा | सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय द्वारा सितंबर 2017 में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 के 925 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.policeuniversity.ac.in पर देखा जा सकता है। परिणाम बुधवार रात विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। सितंबर 2017 में परीक्षा एवं अप्रैल, 2018 में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद लिस्ट जारी कर दी गई है।