बसंत क्लब, महावीर इंटरनेशनल की सदस्याओं को परिंडे दिए
भीलवाड़ा | श्री गणेश उत्सव प्रबंध सेवा समित की ओर से महात्मा गांधी चिकित्सालय के तीनों पार्को में पानी व अनाज के 35 परिंडे बांधे गए। पीएमओ एसपी आगीवाल ने कहा कि जीव दया करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। समिति अध्यक्ष उदय लाल समदानी ने बताया कि समिति की ओर से गांव-गांव में परिंडे लगाए जाएंगे। श्याम सुंदर पारीक, छीतरमल अग्रवाल, अनिता शर्मा, मधु वर्मा, आदि मौजूद रहे।
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
दैनिक भास्कर व पीपुल फोर एनीमल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परिंडा वितरण अभियान के तहत बुधवार को मुखर्जी उद्यान में बसंत क्लब, महावीर इंटर नेशनल मुस्कान केंद्र की सदस्याओं को परिंडे बांटे गए। परिंडे स्नेहलता भदादा, विजया बंब व संध्या आगीवाल ने वितरण किए।
बाबू लाल जाजू ने बताया कि इस दौरान परिंडे में प्रतिदिन दाना पानी डालने की शपथ रंजना बिड़ला ने दिलाई। ऊषा पटवारी, सरोज डाड, मंजू समदानी, मधु डाड, माेनिका नवाल, शिवानी समदानी, मंजू डाड, रतन सोमाणी, छाया समदानी, ज्योति विश्नोई, माधवी भदौरिया, स्नेहा सेठी, मधु मोदी, राधा न्याति, मंजू डागी, जयवर्धन विश्नोई सहित कई सदस्याओं ने परिंडे प्राप्त किए।
भीलवाड़ा. भास्कर व पीएफए के अभियान के तहत परिंडा लेकर पानी डालने का संकल्प लेती महिलाएं।
महात्मा गांधी अस्पताल के पार्कों में 35 परिंडे लगाए, दाना-पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी ली