पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमसा के प्रशिक्षण में पहुंचे महज 42 अध्यापक

रमसा के प्रशिक्षण में पहुंचे महज 42 अध्यापक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार से प्रारंभ हुआ। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सुवाणा में अंग्रेजी व सामाजिक ज्ञान का प्रशिक्षण के लिए उदयपुर जिले के दोनों विषयों के 60-60 वरिष्ठ अध्यापकों को आमंत्रित किया गया। लेकिन इनमें से अंग्रेजी के 28 एवं सामाजिक ज्ञान के 14 शिक्षक ही प्रशिक्षण में पहुंचे। संभागियों की कमी उपस्थिति की जानकारी रमसा एडीपीसी योगेश पारीक ने उदयपुर एडीपीसी को दी। शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने किया।इधर, जिले के गणित व विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक उदयपुर प्रशिक्षण लेने पहुंचे। वहां गणित के 60 में से 44 एवं विज्ञान के 78 में से 56 शिक्षकों ने पहले दिन उपस्थित दर्ज कराई। एडीपीसी पारीक ने बताया कि शिविर में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...