पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृंदावन से आए कलाकारों ने पेश की रासलीला

वृंदावन से आए कलाकारों ने पेश की रासलीला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्येष्ठ अधिक मास बुधवार से प्रारंभ हुआ। शहर में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। रामधाम में वृंदावन के कलाकारों की ओर से पहली बार प्रस्तुत रासलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान कृष्ण को सखियों के साथ रास करता देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा। लीला के दौरान बीच-बीच में भगवान कृष्ण के जयकारों व राधे-राधे से पांडाल गुंजायमान हो गया। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका ने बताया कि रामधाम में रासलीला एलईडी पर भी दिखाई गई। सुबह अधिकमास के उपलक्ष्य में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। ट्रस्ट के मंत्री अशोक सोमाणी ने बताया कि राधा कृपा रासलीला संस्थान वृंदावन की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा के सानिध्य में आयोजित कृष्ण बाल रासलीला में चैतन्य महाप्रभु के दर्शन कराए जाएंगे।

रामधाम में पुरुषोत्तम मास के तहत आयोजन, मयूर नृत्य का आकर्षण

भीलवाड़ा . आरके कॉलोनी में बुधवार सुबह निकाली गई कलश यात्रा।

सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर में बुधवार से कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रतिदिन शाम 4 से 6.30 बजे तक होगी। समिति के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि स्वामी मनोहरानंद सरस्वती पुष्कर पूरे महीने कथा वाचन करेंगे। मनोहरानंद सरस्वती ने पुरुषोत्तम मास की महिमा बताते हुए कहा कि स्वयं विष्णु भगवान ने इस अधिकमास को अपना नाम देते हुए इसे पुरुषोत्तम मास की उपाधि दी।

बालाजी मंदिर से शोभायात्रा...बुधवार सुबह बालाजी मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकली। कथास्थल हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासी ने आशीर्वाद दिया। रवींद्र जाजू ने रामचरित मानस ग्रंथ को सप|ीक धारण किया।

आरके कॉलोनी में राम कथा आरंभ

शिव साईं धाम मंदिर आरके कॉलोनी में बुधवार से राम कथा प्रारंभ हुई। जोधपुर के राम सनेही संत अर्जुन राम महाराज ने रामचरितमानस पर व्याख्यान दिया। पुजारी ओम साईं राम ने बताया कि पहले राम मंदिर सुभाष नगर से 101 कलश सिर पर धारण कर महिलाएं बैंड बाजों के साथ रामायण जी को लेकर कथा स्थल पहुंची। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे होगी। आयोजन सी-सेक्टर महिला मंडल की ओर से किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...