सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आमंत्रण
भीलवाड़ा | सेवाभारती समिति व श्रीराम जानकी सामूहिक विवाह समिति की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 मई को यश विहार में होगा। विवाह समिति के मंत्री किरणसिंह सेठिया ने बताया कि 30 जोड़े सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संस्कृति मंदिर में बैठक हुई। इसमें समिति के रविंद्र कुमार जाजू, अशोक कुमार सेन, ललित जैन, राघव सोमानी, कैलाश सेन, अतुल गुरावा आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। सुनील चपलोत ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन आमंत्रण पत्रिका का विमोचन साधना मेलाना, नीता बाबेल, सरस्वती पारीक, राधाकिशन, राजकुमार स्वर्णकार और किरणसिंह सेठिया ने किया।