पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताशकंद में भारत को 6 मेडल दिलाकर लौटे कोच का स्वागत

ताशकंद में भारत को 6 मेडल दिलाकर लौटे कोच का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | भारतीय सब जूनियर कुश्ती टीम को एशियन चैंपियनशिप में छह पदक दिलाने वाले कोच जगदीश जाट बुधवार को भीलवाड़ा लौटे। स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें मालाओं से लाद दिया व जुलूस निकाला।

उजबेकिस्तान के ताशकंद में हुई एशियन सब जूनियर (ग्रीको रोमन) कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा के जगदीश जाट कोच थे। वहां भारतीय टीम ने एक रजत व पांच कांस्य पदक जीते हैं। सुबह 10.45 बजे जयपुर ट्रेन से वे भीलवाड़ा पहुंचे। स्टेशन पर उतरते ही लाेगों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया तथा फूल मालाएं पहनाते हुए बधाई दी। ढोल-नगाड़े बजाए व पटाखे छोड़े गए। जगदीश खेल परिषद में राजसमंद में कुश्ती कोच हैं।

उजबेकिस्तान गई भारतीय टीम के कोच थे, स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने पहनाई मालाएं, जुलूस निकाला

कुश्ती में कॅरिअर के बेहतर अवसर... जाट ने पत्रकारों से कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ‘साई’ के मार्फत कई योजना चला रही है। हरियाणा में पहले कुछ परिवारों तक कुश्ती सिमटी हुई थी। अब वहां हर गली में अखाड़े हैं। लड़कियां भी इस क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं। आनेवाले समय में कुश्ती में कॅरिअर के अच्छे अवसर हैं। अभी हमारे पास ओलिंपिक तक के खिलाड़ी हैं।

डॉ. आंबेडकर फुटबॉल ट्रॉफी भीलवाड़ा ने जीती

भीलवाड़ा। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कांपलेक्स बेलीवड़ी पुणे (महाराष्ट्र) की अोर से अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता की डाॅ. भीमराव अांबेडकर ट्रॉफी भीलवाड़ा ने जीती। यशवंत चंदेला ने बताया कि भीलवाड़ा के जतिन जीनगर, महावीर माली, अभय टेलर, हर्षित काबरा, अवित गर्ग, देवकरण, पवन, नारायणलाल वैष्णव, कुलदीप, देवीलाल टीम में शामिल थे। खिलाड़ियों के भीलवाड़ा आने पर स्वागत किया गया। इस दौरान उपसभापति मुकेश शर्मा, पार्षद शंकरलाल, गौरव जीनगर, महावीर सरगरा, दयाशंकर खटीक, मोहित शर्मा, अनुराग पारीक, कार्तिक घावरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...