नेत्र शिविर में 213 मरीजों की जांच
भीलवाड़ा | महावीर इंटरनेशनल मीरा, लॉयन्स क्लब एवं बृजेश बांगड़ हॉस्पिटल के तत्वाधान में नितिन स्पिनर्स लिमिटेड, हमीरगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। डाॅ. एसएस लाठी, डाॅ. रवि व उनके स्टाफ ने 213 मरीजों की जांच कर दवा देकर परामर्श दिया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब की पूर्व जोन चेयरमेंन मंजू पोखरना, महावीर इंटरनेशनल मीरा की अध्यक्षा पुष्पा मेहता, अनिल मेहता, गोपाल शर्मा, शंकर खारोल, हितेश शर्मा ने सेवाएं दी। केएल पारीक ने आभार जताया।