पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर ऑफिस में जल मित्रों ने ली पानी का दुरुपयोग रुकवाने की शपथ

भास्कर ऑफिस में जल मित्रों ने ली पानी का दुरुपयोग रुकवाने की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | पानी का पैसे की तरह खर्च करो वरना कंगाल हो जाओगे। पैसा समाप्त होने पर जिस तरह संकट आता है वैसा ही परेशानी पानी नहीं मिलने पर भी होगी। इसलिए हमें मिलकर पानी बचाना होगा तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा ताकि लोग समझ सके कि पानी अमूल्य हैं। यह बात बुधवार शाम भास्कर ऑफिस में जल संरक्षण की शपथ लेने के बाद भास्कर जल मित्रों ने आपसी चर्चा में कही। पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी श्यामसुंदर जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विवेक सेवा संस्थान के अमित काबरा, बैंक अधिकारी हेमेंद्र कौशिक, गणेश उत्सव सेवा समिति के महावीर समदानी, समाजसेवी प्रकाश पोरवाल ने भी शपथ ली।

वाटर हार्वेस्टिंग के लिए कर रहे प्रेरित... भाजपा प्रवक्ता कैलाश सोनी व अधिवक्ता अमित शर्मा का कहना है कि जलदाय विभाग की क्षतिग्रस्त व लीकेज लाइनों का पता लगाकर पानी के अपव्यय को रुकवाने के लिए प्रयास जारी है। केदार जागेटिया व विनोद मेलाना का कहना है कि बहते पानी को रुकवाने के साथ ही घरों व सार्वजनिक स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर परिषद व नगर विकास न्यास वाटर हार्वेस्टिंग का रिफंड जल्द दे देंगे तो स्ट्रेक्चर बनने में तेजी आएगी। पूर्व पार्षद व जैन समाज सुरेश बंब, गोविंद व्यास, अग्रवाल समाज के अर्पित अग्रवाल, तेरापंथ समाज की ज्ञानशाला प्रभारी नीलम जैन व सनाढ्य समाज की पदाधिकारी अलका त्रिपाठी ने भी शपथ ली।

खबरें और भी हैं...