भीलवाड़ा | निजी अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। रायला थाने के कासोरिया निवासी किशी प|ी मुकेश बैरवा को शनिवार को नसबंदी कराने के लिए अस्पताल लाए थे। परिजन 3 लाख रुपए की मांग करने लगे। इन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया। इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में ले गए जहां हार्टअटैक से मौत हो गई।