भीलवाड़ा | मशहूर डिजाइनर एशले रिबेलो स्विफ्ट कॉलेज एवं आईएनआईएफडी भीलवाड़ा सेंटर के विद्यार्थियों की क्रिएटिविटी देखने रविवार को भीलवाड़ा आएंगे। वे कार्यक्रम डिजाइन एक्सट्रावेगेंजा में शिरकत करेंगे। रिबेलो ने बाॅलीवुड में शाहरुख, आमिर, ऐश्वर्या राय, सोनाक्षी सिन्हा इत्यादि के लिए डिजाइनिंग की है। रिबेलो सुपर स्टार सलमान खान के पर्सनल डिजाइनर हैं। भीलवाड़ा में पहली बार लंदन फैशन वीक और न्यूयार्क फैशन वीक के डिजाइनर ड्रेसेज प्रदर्शित की जाएगी।