पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में आज 31 जोड़े लेंगे सात फेरे

सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में आज 31 जोड़े लेंगे सात फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम जानकी सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में सेवा भारती की ओर से रविवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कोटा रोड स्थित यश विहार में होगा।

सम्मेलन में चितौड़गढ़, उदयपुर व अजमेर के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समिति के मंत्री किरणसिंह सेठीया ने बताया कि खर्चीली शादियां रोकने एवं दहेज प्रथा से मुक्ति के लिए विवाह सम्मेलन होगा। विशिष्ट अतिथि एसपी प्रदीप मोहन शर्मा होंगे। रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य रामदयाल, उमेशनाथ उज्जैन, खड़ेश्वर महाराज, महामंडलेश्वर हंसराम उदासी, मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम, महंत बाबू गिरी, गोपालदास एवं सूरजदास आदि संतों का सानिध्य मिलेगा।

खबरें और भी हैं...