भीलवाड़ा | संल्लेखना संथारा समाधि संयमी जीवन की अंतिम आत्मशुद्धि की साधना है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष को आईपीसी की धारा 309 में संथारा को आत्महत्या का अपराध नहीं मानने की मांग करते हुए परिवाद पेश किया था। परिवाद पर विचार के लिए सांसद भगतसिंह कोश्यारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने अब तक अनुशंसा नहीं की है। अनुशंसा प्रस्तुत नहीं करने तक जैन संत उदयमुनि उपवास करेंगे। फरीदाबाद में उपवासरत मुनि इन दिनों सिर्फ छाछ लते हैं। उल्लेखनीय है कि 14 वर्ष पूर्व उन्होंने साध्वी यशकंवर से भीलवाड़ा में ही दीक्षा ली थी।