भीलवाड़ा | स्वच्छ स्टेशन को लेकर चल रहे सर्वेक्षण दूसरे दिन शनिवार को खत्म हो गया। क्यूसीआई की टीम शनिवार शाम को रवाना हो गई। यह सर्वे 4 चरणों में किया गया। अब इसके आधार पर स्टेशन की रेटिंग तय होगी।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मोहम्मद नजर सैफी ने कहा कि सभी चरणों का काम शनिवार शाम तक पूरा हो गया। सौ से ज्यादा के फीडबैक लिए हैं। अधिकांश ने स्वच्छता को लेकर संतुष्टि जताई है। रेटिंग जारी होगी तब पता चलेगा कि भीलवाड़ा स्टेशन की स्वच्छता को लेकर कितने नंबर मिलते है। उल्लेखनीय है कि ए और ए वन श्रेणी के 407 रेलवे स्टेशन को सर्वे में शामिल किया गया है। क्यूसीआई की टीम की ओर से किए गए निरीक्षण के आधार पर रैंकिंग जारी की जाएगी।