सांवरिया बस्ती में भास्कर जल मित्र कैलाश सोनी ने लोगों को पानी बचाने की शपथ दिलाई।
आरके कॉलोनी व ज्योतिबा फुले सर्किल के पास बहते पानी की सूचना दी विभाग को
भास्कर संवाददाता. भीलवाड़ा
आरके कॉलोनी में सेक्टर जी व एच में तथा महेश पब्लिक स्कूल के सामने व नेहरू रोड स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल के पास भी चंबल के पाइप में लीकेज से पानी बह रहा था। शुक्रवार सुबह जल मित्र सुरेश बंब मौके पर पहुंचे।
क्षेत्रवासियों ने उन्हें बताया कि लीकेज की जानकारी विभाग में देने के बावजूद पानी बंद नहीं हो रहा था। जल मित्र बंब ने नलों पर टोंटी लगवाने के लिए कहने के साथ ही विभाग के अधिकारियों से लीकेज दुरुस्त करने के लिए कहा। इसी तरह काशीपुरी से आगे 100 फीट रोड पर पाइप में लीकेज से रेलवे लाइन के पास बहता देख जल मित्र कैलाश सोनी ने जलदाय विभाग को सूचना दी। जेईएन चंद्रेश छीपा मौके पर पहुंचे तथा लीकेज बंद करने के प्रयास शुरू किए। उन्होंने शुक्रवार सुबह कांवाखेड़ा के पास सांवरिया बस्ती में पानी का अपव्यय नहीं करने की शपथ भी दिलाई।
भीलवाड़ा कृषि मंडी केे पास लीकेज पाइन लाइन से बहता पानी दिखाते जल मित्र।