पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5,506 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कल से

5,506 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व शिक्षा अभियान की ओर से कक्षा 1 से 5 में अध्यापन करवाने वाले शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण 21 मई से प्रारंभ होगा। यह चार चरणों में होगा। जिले के 12 ब्लॉक के 5 हजार 506 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रिया की नवीन विधा एवं तकनीक से अवगत कराने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण होंगे। प्रशिक्षण स्थल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। शनिवार को वीसी में अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) प्रथम अशोक कुमार, द्वितीय अरुण कुमार दशोरा, (प्रारंभिक) कन्हैया लाल भट्ट एवं रमसा एडीपीसी योगेश पारीक उपस्थित थे।

प्रशिक्षण

सर्व शिक्षा अभियान का पहली से 5 के शिक्षकों के लिए चार चरण में होगा प्रशिक्षण

बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज होगी उपस्थिति

बीएलओ को लेना होगा प्रशिक्षण... बूथ लेवल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों को भी छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना होगा। शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर पत्र लिखकर चुनाव के राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए बीएलओ के रूप में नियुक्त किए गए शिक्षक को प्रशिक्षण अवधि में से किसी एक चरण के लिए बीएलओ के कार्य से शिथलन प्रदान करने का अनुरोध किया।

एसएसए की ओर से जिले के 12 ब्लॉक में आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रारंभ होंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी को देखते हुए माकूल व्यवस्थाएं की गई। योगेश पारीक, एडीपीसी, एसएसए, भीलवाड़ा

अनुपस्थित संभागी एवं केआरपी के विरुद्ध कार्यवाही... जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में सभी संभागियों व केआरपी को अपने आवंटित ब्लॉक में प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित रहने वाले संभागी एवं केआरपी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। इस अवधि का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।

आसींद ब्लॉक में सर्वाधिक शिक्षक... एसएसए की ओर से छह दिवसीय प्रशिक्षण लेने में आसींद ब्लॉक में सबसे ज्यादा 684 शिक्षक है। वहीं रायपुर में 230 शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। इनके अलावा बनेड़ा में 348, बिजौलिया 256, हुरड़ा 315, जहाजपुर 586, कोटड़ी 467, मांडल 683, मांडलगढ़ 454, सहाड़ा 379, शाहपुरा 522 एवं सुवाणा के 580 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...