भीलवाड़ा | जावद दरवाजा निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के रहने वाले नरेशसिंह सोलंकी व श्वेता सोलंकी ने बेटी आरोही के पहले जन्मदिन पर 18 मई को मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया। सोलंकी ने बताया कि कन्या बचाओ-कन्या पढ़ाओ की ओर से हमारे परिवार की ओर से यह एक पहल है। बेटी के जन्मदिन पर इस पहल से लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया है।