पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं व्यंजन बनाना

भास्कर समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं व्यंजन बनाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. दैनिक भास्कर के समर कैँंप में कुकिंग क्लास में मौजूद प्रतिभागी।

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

दैनिक भास्कर, जिंदल सॉ लिमिटेड और एमपीएस पब्लिक स्कूल सांगानेर रोड के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे समर कैंप में बच्चे क्रिएटिविटी सीख रहे हैं।

समर कैंप में बच्चे 35 से अधिक कोर्सेज का प्रशिक्षण कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। कोर्ट में एंकरिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, डांस, कुकिंग, पेंटिंग, ज्वैलरी, मेकिंग, मेहंदी, रंगोली, स्पोकन इंग्लिश, हेयर एंड ब्यूटी केयर और विभिन्न तरह के कोर्सेज में विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने और बच्चों में क्रिएटिविटी डवलप करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे अब भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। समर कैंप की क्लास माहेश्वरी भवन शास्त्री नगर, एस टेक स्कूल पांसल, आईमेड इंस्टीट्यूट राजेंद्र मार्ग, सॉफ्टटेक कॉलेज आजाद नगर और सेशन कोर्ट ब्रांच पर चल रही है।

खबरें और भी हैं...