प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांयकालीन इवेंट में चार नये रिकार्ड बने। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले बॉयज ग्रुप 3 में युग चेलानी उदयपुर प्रथम, लकी अली खान भीलवाड़ा द्वितीय, अभिनंदन खंडेलवाल जयपुर तृतीय रहे। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले बॉयज ग्रुप 4 में साहिल गुप्ता जयपुर प्रथम, गौरांग शर्मा जयपुर द्वितीय, नितिन सनाढ्य राजसमंद तृतीय रहे।
100 मीटर बेक स्ट्रोक गर्ल्स ग्रुप 3 में कुसुम कुमावत सीकर ने प्रथम स्थान पर रह कर नया रिकार्ड बनाया। पूर्व में इस इवेंट में रिकार्ड जयपुर की तेजस्विनी के नाम 2017 का था। कुमावत ने 1.22.34 मिनट का समय लेकर नया रिकार्ड बनाया। उदयपुर की श्रेया राणावत दूसरे व जोधपुर की वेदांती तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप 4 में साहिल गुप्ता जयपुर प्रथम, नितिन सनाढ्य राजसमंद द्वितीय, कनिष्क सिंह जयपुर तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 4 में जयपुर की हरिका सिंह ने 1.20.47 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ नया रिकार्ड बनाया। सानवी कुमावत जयपुर दूसरे व अंकिता चौधरी सीकर तीसरे स्थान पर रही।
100 मीटर फ्री स्टाइल बॉयज ग्रुप 3 में भीलवाड़ा के लकी अली खान ने 1.04.86 मिनट का समय लेकर नया रिकार्ड बनाया। पहले यह रिकार्ड उदयपुर के तेजेंद्र सिंह के नाम 2017 का था। चित्तौडगढ के राघव यादव दूसरे व सीकर के मनमोहित अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स ग्रुप 3 में सीकर की कुसुम कुमावत ने 1.12.41 मिनट का समय लेकर नया रिकार्ड कायम किया। जोधपुर की प्रहान दवे दूसरे व उदयपुर की चार्वी शर्मा तीसरे स्थान पर रही।