भीलवाड़ा|सांगानेरी गेट स्थित दूदाधारी गोपाल मंदिर में अधिकमास के चलते विभिन्न तरह की झांकियां व फूल बंगले सजाने के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन हो रहे है।
पुजारी कल्याण शर्मा के अनुसार शुक्रवार को अक्षय तृतीया मानते हुए खसखस के बंगले में ठाकुरजी का चंदन व मोगरे की कली का श्रृंगार किया गया। शनिवार को पंचमी के अवसर पर बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी बसंती श्रृंगार किया जाएगा तथा बसंती बंगले में ही विराजेंगे। शाम साढ़े सात बजे महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में पाटोत्सव मनाया जाएगा।