पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भटकता मिला बच्चा परिजनों को सुपुर्द

भटकता मिला बच्चा परिजनों को सुपुर्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा |मंगरोप क्षेत्र में भटकते मिले बच्चे को शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चाइल्ड लाइन ने उसे बुधवार रात बरामद कर बाल कल्याण समिति में पेश किया था। जहां से उसे पालड़ी संप्रेषण गृह में रखा गया। चाइल्ड लाइन 1098 के समन्वयक राधे वैष्णव ने बताया कि 16 मई की रात करीब 10 बजे मंगरोप थाने से एसआई नरेंद्र सिंह ने सूचना दी थी। वहां 10 साल का बालक लावारिस मिला था जो अपना नाम, पता नहींं बता पा रहा था। चाइल्ड लाइन ने उसे बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. सुमन त्रिवेदी के समक्ष पेश किया। समिति अध्यक्ष ने बालक को पालड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। इस बीच परिजन उसे खोजते हुए मंगरोप थाने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...