पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक को चाकू लगा, घायल

झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू लगा, घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | मंगरोप में शुक्रवार देर रात नशे की हालत में झगड़ा कर रहे युवकों में बीच-बचाव करने गया युवक पेट में चाकू लगने से घायल हो गया। देर रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को दो टांके लगाए गए।

डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं चाकू लगाने वाले युवक मौके से भाग निकले। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मंगरोप का प्रेमशंकर खटीक शुक्रवार रात घर से खेत पर जा रहा था। माता के मंढ के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस पर प्रेमशंकर बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान झगड़ा करने वालों में से भीलवाड़ा के पिंटू नामक युवक ने चाकू से वार किया जो प्रेमशंकर के पेट में जा लगा।

खबरें और भी हैं...