भीलवाड़ा | पांसल के पास 15 दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर पूर्व उप सरपंच पर जानलेवा हमले के चार आरोपियों को पुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व उप सरपंच बद्रीलाल जाट (54) बाइक से लौट रहा था। कार में आए चार युवकों ने हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। पुर थाने से पुलिस पहुंची। बद्री ने पूछताछ में बताया कि कन्हैयालाल, गोकुल, भैरू व गोविंद ने जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा जांच के बाद पांसल निवासी कन्हैयालाल जाट, भैरू जाट, गोकल जाट व मोखमपुरा निवासी गोविंद जाट को गिरफ्तार किया।