पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अयाेध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर निर्माण: आलोक कुमार

अयाेध्या में जल्द शुरू होगा राम मंदिर निर्माण: आलोक कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | विश्व हिंदू परिषद की प्राथमिकता सामाजिक समरसता है। अनुसूचित जाति व जनजातियों में जो नाराजगी है, उसे दूर किया जाएगा। हम काम के लिए हम केवल सहभोज तक ही सीमित नहीं रहेंगे।

यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कही। आलोक शुक्रवार को हरणी महादेव रोड स्थित ऋष्य श्रृंग संस्थान में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रमुख रूप से तीन कार्य किए जाएंगे। पहला आर्थिक उन्नति, दूसरा शैक्षणिक उन्नति तथा तीसरा उन्हें गरिमा देना है। इससे ही वास्तविक समरसता आएगी। आलोक ने आशा व्यक्त की है कि रामजन्म भूमि में जैसा हम मंदिर चाहते हैं, उसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चंद्र, क्षेत्रीय मंत्री नरपत सिंह एवं प्रांत मंत्री सुरेश गोयल उपस्थित थे। हरिशेवा धाम उदासीन आश्रम की ओर से आलोक कुमार व पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

आलोक का सेवा भारती में स्वागत... सेवा भारती केंद्र में विहिप के अतंरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोककुमार का सेवा भारती सेवा संस्था के अध्यक्ष कैलाश चंद्र खोईवाल, सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंत्री किरणसिंह सेठीया, महानगर मंत्री राजकुमार स्वर्णकार, धर्मजागरण प्रमुख राघव सोमाणी एवं सेवा भारती के प्रमुख रवि जाजू ने स्वागत किया। आलोक कुमार ने गतिविधियों की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...