भीलवाड़ा | एबीवीपी की ओर से 500 परिंडे बांधे जाएंगे। प्रांतीय सहमंत्री गजेंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में इसकी शुरुआत शुक्रवार को एमएलवी कॉलेज से हुई। जिला प्रमुख विवेक निमावत, नगर मंत्री शंकरलाल गुर्जर, शरदसिंह चौहान मौजूद थे। खेलकूद प्रतियोगिता एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम कराया जाएगा।