भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
कीरखेडा आरजिया के एक व्यक्ति के खाते से पांच दिन में दो बार फर्जी तरीके से 12 हजार रुपए निकल गए। दूसरी बार राशि निकलने पर मोबाइल पर मैसेज आया तब वह बैंक पहुंचा। बैंक अधिकारियों को सूचना देने के साथ की पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
कीरखेडा में रहने वाले हरिसिंह का एसबीआई मैन ब्रांच में खाता है। 11 मई को उसने एटीएम कार्ड से सुभाषनगर क्षेत्र के एटीएम से 15 हजार रुपए निकाले थे। उसके बाद 13 मई को उसके खाते से 6 हजार रुपए निकल गए। मैसेज आया, लेकिन पता नहीं चला। 17 मई को दोपहर दो बजे खाते से फिर 6 हजार रुपए निकल गए। मैसेज आते ही पता चल गया। जबकि उसने किसी को एटीएम के पिन नंबर नहीं बताए। पोर्टल पर शिकायत के साथ ही पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।