भीलवाड़ा | नौगांवा स्थित माधव गौशाला में जल्द ही कोटा इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के छात्र नए प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा का तीन सदस्यीय दल माधव गौशाला पहुंचा। माधव गौ-विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डीपी अग्रवाल ने बताया कि आरटीयू के वाइस चांसलर राजीव गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. दिनेश व प्रो. चंद्रदेव ने गोबर गैस प्लांट, सीएनजी प्लांट, बैल चलित जनरेटर देखा। इन्होंने इसे नवीन तकनीक से जोड़ने पर चर्चा की।