भीलवाड़ा | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से डीएलएड का प्रशिक्षण जारी है। केंद्र अधीक्षक रमेश अगनानी ने बताया कि 11 मई को कार्यशाला शुरू हुई थी। प्रशिक्षु शिक्षकों को सामान्य व अधिगम उद्देश्य, पाठ योजना निर्माण व प्रदर्शन, प्रश्न पत्र बनाने, रुचिपूर्ण व मनोरंजक शिक्षण के बारे में बताया जा रहा है।