पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करणपुरा में मेगा पावरलूम क्लस्टर की 30 हैक्टेयर जमीन निरस्त की, 50 उद्योग लगने की संभावना खत्म

करणपुरा में मेगा पावरलूम क्लस्टर की 30 हैक्टेयर जमीन निरस्त की, 50 उद्योग लगने की संभावना खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़ क्षेत्र के करणपुरा में रीको की ओर से औद्योगिक विकास के लिए आबंटित 30.67 हैक्टेयर जमीन बकाया राशि जमा नहीं कराने पर निरस्त कर दी है। डीपीआर के अनुसार इसमें करीब 50 उद्योग लगाने की योजना थी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 में भीलवाड़ा के लिए मेगा पावरलूम क्लस्टर की घोषणा की थी।

रीको में आवेदन करने पर श्रीनाथ मेगा टैक्स प्रोसेस क्लस्टर प्राइवेट लिमिटेड को करीब तीन लाख छह हजार 700 वर्ग मीटर (30.67 हैक्टेयर) जमीन का आबंटन 10 मार्च 2016 को किया था। रीको ने डिमांड नोटिस जारी करते हुए सात करोड़ 66 लाख 75 हजार रुपए जमा कराने के आदेश दिए। कंपनी ने 3.52 करोड़ रुपए जमा करा दिए लेकिन शेष राशि जमा कराने के लिए रियायती दर की मांग की गई। यह मामला हर माह औद्योगिक सलाहकार समिति की मीटिंग में उठा। सदस्यों का कहना था कि राशि जमा नहीं कराई जाती है तो आबंटन निरस्त किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...