पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अन्य राज्यों में माल ले जा रहे ट्रकों के जांच रहे ई वे बिल

अन्य राज्यों में माल ले जा रहे ट्रकों के जांच रहे ई-वे बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | ई-वे बिल को लेकर वाणिज्य कर विभाग अब सख्त है। विशेष जांच अभियान एक पखवाड़े चलेगा। ई-वे बिल के बगैर दूसरे राज्य में माल परिवहन कर रहे वाहनों के मौके पर ही ई- वे बिल बनाए जाएंगे व समझाइश की जाएगी। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी माल भेजने वाले, पाने वाले तथा ट्रांसपोर्टर से संपर्क भी कर रहे हैं। ई-वे बिल बनने पर वाहन रवाना हो सकेगा। उपायुक्त गोकुलराम चौधरी ने बताया कि टीम 50 हजार या उससे ज्यादा के माल का परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित जांच कर रही है। एक पखवाड़े तक समझाइश करेंगे। इसके बाद ई- वे बिल जेनरेट नहीं करने वालों से पेनल्टी वसूलेंगे।

खबरें और भी हैं...