महंत की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ
भीलवाड़ा| गांधीनगर स्थित निंबार्क आश्रम के महंत बनवारीशरण शास्त्री की दसवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गीता पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ आदि हुए। पुजारी संत रासबिहारी शरण ने बताया कि महंत मोहनशरण शास्त्री के सान्निध्य में गीता पाठ हुआ। नवल भारद्वाज एवं मुकन सिंह राठौड़ की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम नराणीवाल, कोटड़ी उपप्रधान बृजराज कृष्ण उपाध्याय, केजी जांगिड़, ओमप्रकाश सेन ने आदि ने आहुतियां दी। पंडित अशोक व्यास के मंत्रोच्चार के बीच सुबह 10:30 बजे महंत की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।