विवेकानंद केंद्र की ओर से गोष्ठी
भीलवाड़ा| विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के अखिल भारतीय महासचिव भानुदास ने कहा कि विवेकानंद केन्द्र के सेवा कर्मियों के प्रभावी सेवा कार्यों के कारण ही समाज राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ा हुआ है। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवं शक्तियों को वहीं से पलायन के लिए मजबूर किया। संचालन प्रांत परीक्षण प्रमुख बलराज आचार्य ने किया। संयुक्त महासचिव रेखा दीदी, प्रांजल दीदी, प्रांत प्रमुख भगवान सिंह, अर्जुन वैष्णव एवं कैलाश सोनी उपस्थित थे।