पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव आयोग ‘सुगम मतदान’ थीम पर चलाएगा अभियान

चुनाव आयोग ‘सुगम मतदान’ थीम पर चलाएगा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनावों की थीम ‘सुगम मतदान’ रखी है। विशेष योग्यजनों को उनके मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करवाना आयोग का मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कहा कि विशेष योग्यजनों की पहचान करके निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना तथा बूथ तक सुगम तरीके से पहुंचाकर वोट डलवाने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों, बीएलओ, विशेष योग्यजनों से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं निर्वाचन कार्यों से जुडे अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहना चाहिए कि एक भी ऐसा दिव्यांग मताधिकार के प्रयोग से वंचित नहीं रहे जो मताधिकार रखता है। दिव्यांगों के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी प्रगति की समीक्षा बैठक में की। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में मताधिकार योग्य दिव्यांगों की पहचान की गई है।

खबरें और भी हैं...