पुलिस स्थापना दिवस; अफसरों ने पुलिस लाइन में की सफाई
पुलिस स्थापना दिवस पर 13 से 16 अप्रैल चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रथम दिन शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा, एएसपी पारस जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पुलिस लाइन में झाडू लगा कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
एसपी प्रदीपमोहन शर्मा के अनुसार दूसरे दिन शनिवार को भी स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस अधिकारी व जवान थाना, चौकियों व कार्यालय के साथ ही पुलिस लाइन में सफाई करेंगे। एएसपी पारस जैन ने बताया कि 15 अप्रैल शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आखिरी दिन 16 अप्रैल को मुख्य समारोह होगा। इसके तहत पुलिस लाइन में परेड होगी। पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह व पदक दिए जाएंगे।