पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव की शुरुआत कल शोभायात्रा के साथ चार दिन होंगे आयोजन

परशुराम जयंती महोत्सव की शुरुआत कल शोभायात्रा के साथ चार दिन होंगे आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री परशुराम महोत्सव समिति के बैनरतले समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत रविवार को शोभायात्रा व वाहन रैली के साथ होगी। आयोजन 18 अप्रैल तक चलेंगे। इस दौरान दीपोत्सव, सुंदरकांड पाठ व हवन-आरती आदि कार्यक्रम होंगे।

चार दिवसीय कार्यक्रमों के लिए ब्राह्मण समाज के सभी 16 घटकों के समाजजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। महोत्सव के पहले दिन रविवार सुबह 8 बजे शोभायात्रा व वाहन रैली से होगी। चाणक्य सर्किल चित्रकूट धाम से बैंडबाजे के साथ रवाना होने वाली शोभायात्रा में आगे ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि नाचते-गाते, झंडियां व फरसा लिए चलेंगे।

ये केसरिया दुपट्टा पहने परशुराम का जयघोष करते चलेंगे। पीछे वाहन रैली तथा उसके बाद बग्घी में भगवान परशुराम की झांकी रहेगी। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जेल चौराहा के पास परशुराम सर्किल पहुंचेगी, जहां महाआरती व अन्य धार्मिक आयोजन के साथ ही सामूहिक स्नेहभोज होगा।

16 अप्रैल: शाम 7 बजे परशुराम सर्किल पर दीपोत्सव।

17 अप्रैल: शाम 7 बजे परशुराम सर्किल पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ।

18 अप्रैल: सुबह 7 बजे परशुराम सर्किल पर हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण।

खबरें और भी हैं...