प्रतिभावान छात्रों का सम्मान 15 को
भीलवाड़ा| जिला यूनेस्को एवं स्वामी विवेकानंद बाल सेवा समिति एलएनजे ग्रुप की ओर से मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, दसवीं व बारहवीं बोर्ड में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों एवं उनके माता-पिता का अभिनंदन समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे आदर्श नगर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में होगा। संयोजक दिनेश छीपा ने बताया कि मार्कशीट 14 अप्रैल शाम 5 बजे तक ली जाएगी।