पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज गरुद्वारे में मनाएंगे बैसाखी पर्व

आज गरुद्वारे में मनाएंगे बैसाखी पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| गुरुद्वारा साहिब सिंधुनगर में खालसा पंथ का स्थापना दिवस बैसाखी पर्व शनिवार को उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। गुरुद्वारा साहिब के सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि खुले पांडाल सजेंगे। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश होगा। सुबह 8 बजे विशेष कीर्तन दीवान सजेंगे। ज्ञानी हरमीत सिंह एवं सुखबीर सिंह संगत को कीर्तन एवं गुरमत विचारों द्वारा निहाल करेंगे। सुबह 10.30 बजे कीर्तन दीवान की समाप्ति के बाद सामूहिक अरदास होगी। 11 बजे गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा।

खबरें और भी हैं...