अभाव-अभियोग समिति की बैठक 20 को
अभाव-अभियोग समिति की बैठक 20 को
भीलवाड़ा| जिले के औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की सुनवाई और उनके निस्तारण के उद्देश्य से विद्युत अभाव-अभियोग समिति की बैठक 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगी। भीलवाड़ा वृत्त के अधीक्षण अभियंता केएस सिसोदिया ने बताया कि बैठक अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में होगी।