अनुदान बंद करने का विरोध करेगी आप
भीलवाड़ा| सांसद सुभाष बहेड़िया के उपवास के दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर हुई मारपीट के अगले दिन आप ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। आप पार्टी के किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुनील आगीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जो भाजपा गाय से जुड़ी बातें करके सत्ता में आई, उसने ही गाेशालाओं का अनुदान बंद कर दिया। हम अब घर-घर जाकर सरकार के इस दोगलेपन की जानकारी देंगे। हम फर्जी राष्ट्रवादी भाजपा का सच्चा चेहरा समाने लाएंगे। इसके लिए अभियान शुरू किया है। सुबह 7 से 10 व शाम को 5 से 8 बजे तक लोगों से मिलेंगे। आगीवाल ने गुरुवार की घटना को लेकर भी भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कड़े शब्दों में आक्रोश व्यक्त किया।