पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाश्वती ने ओडीसी में पेश किया देवदासी का शृंगार

शाश्वती ने ओडीसी में पेश किया देवदासी का शृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | स्पिक मैके की विरासत 2018 शृंखला में भीलवाड़ा में शुक्रवार को पहली प्रस्तुति एवरग्रीन स्कूल और दूसरी लिटरा जी स्कूल में हुई। प्रसिद्ध ओडीसी नृत्यांगना शाश्वती घराई घोष ने नृत्य मुद्राओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन, राग के साथ नृत्य किया।

कार्यक्रम के अंत में (नायिका) ‘देवदासी’ के श्रृंगार को जीवंत करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाश्वती घोष के साथ संगीतकारों में वायलिन पर रमेश, गायन पर हरिप्रिया, पखावज पर विजय ने साथ दिया। एवरग्रीन स्कूल की निदेशक संगीता बाबेल, माउंट लिटरा जी स्कूल भीलवाड़ा के निदेशक पवन खेमका, पलाश खेमका, प्रधानाचार्य मारवीन चौधरी, कॉर्डिनेटर प्रीति पाराशर आदि ने शिरकत की।

खबरें और भी हैं...