बिजली कनेक्शन की पेंडिंग 3 दिन से ज्यादा नहीं रहेगी
भीलवाड़ा | अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक बीएम भामू व अजमेर जोन के मुख्य अभियंता एमबी पालीवाल ने भीलवाड़ा सर्किल की रिव्यू बैठक ली। बैठक में वित्त वर्ष में सर्किल की प्रगति अच्छी रहने पर अभियंताओं को बधाई दी। फीडर इंचार्ज को गांवों में साप्ताहिक पेट्रोलिंग करके बिजली की लाइनों का सुधार करने तथा उपभोक्ताओं से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ट्रांसफार्मर सेफ्टी दीवार बनाकर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्य करने, नए घरेलू कनेक्शन को 2 से 3 दिनों में या उसी दिन जारी करने, सहायक मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश बाल्दी ने फीडर वाईज लॉसेज प्रतिमाह निकालने के सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता केसी सिसोदिया, अधिशाषी अभियंता राजपाल सिंह सहित सहायक अभियंता मौजूद रहे।
डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक ने ली अधिकारियों की बैठक