भारत विकास परिषद की संगोष्ठी में आए राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन
भीलवाड़ा | भाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेशचंद जैन ने कहा कि हमें प्रत्येक सदस्य के साथ पारिवारिक भाव रखने की आवश्यकता है। समाज उत्थान के कार्यों के लिए भारत विकास परिषद का प्रत्येक सदस्य जिम्मेदार हैं। शुक्रवार को भारत विकास भवन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि समाज उत्थान के लिए काम करना हर सदस्य का कर्तव्य है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पनगडिय़ा, प्रांतीय महासचिव कैलाश चंद्र अजमेरा, जिला अध्यक्ष ईश्वर लाल अग्रवाल, जिला सचिव सुरेश चंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।