पोस्टर का विमोचन, परिंडे भी बांधे
भीलवाड़ा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई की बैठक सेमुमा कन्या विद्यालय परिसर में हुई। चित्तौड़ प्रांत मंत्री रवि विरानी, प्रांत छात्रा सह प्रमुख मेघा दमामी, जिला छात्रा प्रमुख अरुणा शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में ‘सामाजिक अनुभूति’ विषय पर चर्चा की गई। गांव में जाकर अधिक से अधिक छात्राओं से मिलने का लक्ष्य लेते हुए अनुभूति का पोस्टर विमोचित किया। बैठक के बाद पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मोना विश्नोई, जिला छात्रा प्रमुख विजेता दाधीच, नगर छात्रा प्रमुख प्रियंका शक्तावत, छात्र संघ महासचिव पूजा सोनी, वर्तिका पांडे, दीपमाला गारू, भावना चंदेल, पूजा सोलंकी, मोनिका खटवानी आदि छात्राएं मौजूद थीं।