- Hindi News
- National
- अतिक्रमण हटाने के लिए जाब्ता नहीं मिला, लोगों से पिटकर लौटे यूआईटी अफसर, कार में तोड़फोड़, दोनों पक्षों ने दी रिपोर्ट
अतिक्रमण हटाने के लिए जाब्ता नहीं मिला, लोगों से पिटकर लौटे यूआईटी अफसर, कार में तोड़फोड़, दोनों पक्षों ने दी रिपोर्ट
पुलिस का जाब्ता नहीं मिलना शुक्रवार को यूआईटी के अफसरों पर भारी पड़ गया। पंचवटी में अतिक्रमण हटाने गए यूआईटी के दस्ते पर लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट की और पथराव िकया, जिससे अफसरों के वाहन में नुकसान हुआ। यूआईटी ने अिभयान के एक दिन पहले पुलिस जाब्ते के लिए पत्र लिखा लेकिन आयाेजन में व्यस्तता के कारण नहीं मिल सका था।
यूआईटी का दल शुक्रवार को होमगार्ड जवानों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गया जहां लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बीच में छोड़ दस्ते को लौटने को मजबूर होना पड़ा। यूआईटी अफसरों ने मारपीट एवं पथराव करके राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दी। दूसरी ओर, बड़ी हरणी निवासी एक महिला ने भी अभद्र व्यवहार करने व धक्का मुक्की करने की रिपोर्ट यूआईटी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ पेश की है। कार्रवाई की मांग को लेकर न्यास अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल व एसपी प्रदीपमोहन शर्मा को भी ज्ञापन दिया।
पार्षद जाट सहित 5 लोगों ने अफसरों का गिरेबां पकड़ा
कोतवाली में दी रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया कि सेक्रेट्री आशीष शर्मा के आदेश पर न्यास का अतिक्रमण निरोधी दस्ता सुबह 10 बजे पंचवटी कॉलोनी स्थित अतिक्रमण स्थल पर पहुंचा। दस्ते ने कार्यवाही प्रारंभ की। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद शंकर जाट 4-5 लोगों के साथ पहुंचे। अतिक्रमण दस्ते पर हमला किया। अतिक्रमण हटाने में काम ली जा रही जेसीबी के ड्राइवर के साथ मारपीट का प्रयास किया। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के कॉलर व गला पकड़कर पीटने का प्रयास किया। पार्षद जाट एवं महादेव जाट के साथ लोगों ने पथराव को कोशिश की। अनुबंधित कार के शीशे फोड़ दिए। सरकारी कागजात फाड़ने लगे।
कार में पत्थर
इन अधिकारियों को आई चोट...हमले से न्यास के अधिकारी करण राज जीनगर, योगेश माथुर, राकेश परिहार, पवन कुमार जीनगर, प्रवीण कुमावत, लोकेश चंदोरा एवं किशोर इसरानी एवं मुंशी राधेश्याम गौड़ के चोट पहुंची। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने यूआईटी सेक्रेट्री शर्मा को सूचना दी। वे भी मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच की। मौके पर न्यास की जमीन से कब्जा नहीं हटाने दिया।
अधिकारियों की शीशे टूटी कार। (इनसेट) पत्थर- ईंट।
अतिक्रमण की शिकायत पर की कार्रवाई
यूआईटी सेक्रेट्री आशीष शर्मा ने बताया कि पंचवटी निवासी एक व्यक्ति ने न्यास को अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत की मौका रिपोर्ट के अनुसार अतिक्रमण की भूमि न्यास के नाम दर्ज है। जिस पर अतिक्रमियों ने बाड़े बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। यूआईटी ने गुरुवार को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए कोतवाली थानाधिकारी पुलिस जाब्ता मांगा था। पत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर 5 महिला पुलिसकर्मी एवं 8 पुरुष पुलिसकर्मी का जाब्ता उपलब्ध कराने की मांग की गई।
न्यास सचिव की स्वीकृति से 12 अप्रैल को कोतवाली थानाधिकारी को 13 जवानों का जाब्ता उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया। पुलिस जाब्ता के मौके पर होने पर अधिकारियों के साथ मारपीट जैसी घटना नहीं होती। सतीश शारदा, अतिक्रमण शाखा प्रभारी
एक दिन पहले चिट्ठी लिखने का मतलब यह नहीं कि जाब्ता मिलेगा। शुक्रवार को कई जुलूस निकलने वाले थे। शहर में शांति व्यवस्था के लिए जाब्ता वहां भेजा गया। जाब्ते के लिए पर्याप्त समय पहले बताना चाहिए। प्रदीपमोहन शर्मा, एसपी
मैंने या लोगों ने किसी से मारपीट नहीं की। यूआईटी के कर्मचारियों और होमगार्ड ने महिलाओं से धक्का-मुक्की की। यह गलत है। अतिक्रमण हटाने के लिए कोई नोटिस भी जारी नहीं हुआ। अफसर यहां कुछ प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए अतिक्रमण हटाने आए। शंकर जाट, पार्षद, वार्ड नंबर 33