दुष्कर्म के विरोध में निकाला मार्च
भीलवाड़ा | उन्नाव एवं कठुआ दुष्कर्म मामलों के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में कैंडल जलाकर मार्च निकाला गया। हिरण ने मांग की कि गुनाहगारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने सूचना केंद्र पर कैंडल मार्च किया। महामंत्री अस्मिता माथुर, सुशीला जाट, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष वंदना कंवर, साधना रंगरेज, पार्षद मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश, पश्चिम ब्लॉक के प्रवक्ता हिमांशुल माथुर, कांग्रेस कमेटी सचिव मोहम्मद हारून रंगरेज, मदनसिंह, संजयसिंह, कमल जैन आदि उपस्थित थे।