पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला बेहोश, स्ट्रैचर मिला न स्टाफ, लोगों ने भर्ती कराया

महिला बेहोश, स्ट्रैचर मिला न स्टाफ, लोगों ने भर्ती कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | महात्मा गांधी अस्पताल में शनिवार सुबह 11 बजे आउटडोर में 60 वर्षीय ओम प्रकाश अपनी प|ी को अस्पताल में इलाज के लिए लाए थे। अचानक आउटडोर के पास वह चक्कर खाकर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। ओम प्रकाश ने वहां स्ट्रैचर लाने के लिए कहा, लेकिन वहां न कोई स्ट्रैचर था और न ही वार्ड बॉय। बुजुर्ग कई देर तक चिल्लाता रहा कि मेरी प|ी को कोई बचाओ पर वहां अस्पताल परिसर से कोई भी स्टाफ मदद के लिए नहीं आया। वहां खड़े कुछ लोगों ने बुजुर्ग ओमप्रकाश की मदद कर उसकी प|ी को डॉक्टर के पास ले गए।

60 वर्षीय ओमप्रकाश ने बताया कि प|ी को स्ट्रैचर पर लेकर भर्ती कराने गया। वहां कई देर तक इंतजार करने के बाद फिमेल मेडिकल वार्ड में उसे भर्ती किया। अस्पताल में ऐसा मैरे साथ ही नहीं कई मरीजों व परिजनों के साथ होता है। इधर, एमजीएच के डॉ. कपिल शर्मा ने कहा मरीज का इलाज चल रहा है। सिटी स्केन करवाई है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। महिला अभी बेहोश है।

खबरें और भी हैं...