भीलवाड़ा | माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल-एचएम के बाद अब लेक्चरर के तबादले होंगे। शिक्षा निदेशालय से टीम जयपुर रवाना हो गई। प्रिंसिपल-एचएम की तबादला सूचियां तैयार करने के लिए संबंधित टीम पहले से वहां है। संबंधित कार्मिकों को भी जयपुर बुलाने के कयास है। व्याख्याताओं की सूचियां तैयार होने के बाद ही पोस्टिंग दी जाएगी।